नई दिल्ली भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत को दुनियाभर में योग सॉफ्ट पावर का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर 191 देशों के 1,300 शहरों में योग को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि योग मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच एकता लाता है। आज की दुनिया में योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है।
गुजरात के लोगों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वडनगर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक रिचर्ड स्टनिंग ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब सबसे ज्यादा लोगों द्वारा योग में कोबरा मुद्रा करने का है। हमने दिशा-निर्देश तय किया कि सभी को इसे कम से कम एक मिनट तक करना है। हमने 250 प्रतिभागियों का न्यूनतम लक्ष्य रखा था। आज उन्होंने इसे एक मिनट से ज्यादा समय यानि दो मिनट और नौ सेकेंड तक किया और कुल 2185 थे। हमें 64 प्रतिभागियों को छोड़ना पड़ा। इसलिए 2121 प्रतिभागियों ने उपलब्धि हासिल की। हमने न्यूनतम 250 निर्धारित किए थे इसलिए यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई और यह एक शानदार उपलब्धि है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में उनके प्रयासों की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी बहादुरी की पूरे देश में प्रशंसा की जाती है। मैं भारतीय सेना की वीरता और साहस को सलाम करता हूं। उन्होंने संदेश दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और भावना से जोड़ना ही योग का सार है।
जापान में भारतीय दूतावास ने टोक्यो में भी योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी मैडम योशिको इशिबा ने योग कार्यक्रम उद्घाटन किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री की पत्नी मैडम सातोको इवाया भी मौजूद थीं। राजदूत सिबी जॉर्ज ने दो हजार से ज्यादा योग प्रेमियों की सभा को संबोधित किया। साथ ही, रेवरेंड म्योकेन हयामा और रेवरेंड तोमोहिरो किमुरा ऑफ़ त्सुकिजी होंगवानजी, राजदूत मैडम जोइस सिबी की पत्नी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, रेजिडेंट राजदूत और राजनयिक और जापान में भारत के मित्र भी मौजूद थे।