उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मॉनसून की दस्तक देने के बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया है। यहां बारिश का सिलसिला और तेज हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है। 24 जून तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। राज्य के दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से मॉनसून आगे आ चुका है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागो में बारिश हो सकती है। इसका असर वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा।
बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से जोरदार हवाएं चलेंगी। 20 से 22 जून तक राज्य के कई इलागों में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल भी गरजेंगे।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में इस समय पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। ये उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। 30 जून तक मॉनसून पूरे राज्य में पैर पसार लेगा। मॉनसून के आने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।