Tuesday , August 5 2025
Breaking News

आज पैतृक गांव नेमरा में पंचतत्व विलीन में होंगे शिबू सोरेन

नई दिल्ली/रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। शिबू सोरेन 19 जून से ही नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके भल्ला की देखरेख में अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रांची रवाना होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज बाद में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को रांची से उनके पैतृक ग्राम नेमरा, रामगढ़ ले जाने के क्रम में रास्ते में जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नमन किया और अंतिम विदाई दी ।
उनका नाम इतिहास में दर्ज होगा – शताब्दी रॉय
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा, ‘टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी ने मुझे लोकसभा से और डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए भेजा है। उनका नाम इतिहास में दर्ज होगा। कई नेता आते हैं और जाते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों के जीवन पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। शिबू सोरेन उनमें से एक थे।’TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘हम इस दुखद दिन पर यहां मौजूद हैं। ममता बनर्जी और हम सभी तृणमूल कांग्रेस के लोग एक ऐसे व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जो सचमुच एक महान व्यक्ति थे – गुरुजी। शिबू सोरेन राज्यसभा के सदस्य थे। हमने हेमंत सोरेन से मुलाकात की और बात की और ममता बनर्जी व पार्टी की ओर से संवेदना व्यक्त की… अब हम विधानसभा जाएंगे।’

विधानसभा ले जाया जा रहा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को राज्य विधानसभा ले जाते हुए।
शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारी जारी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दिवंगत पिता, पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के रांची स्थित आवास पर पहुंचे। शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा।