Breaking News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि करुणा, न्याय और शांति की वैश्विक आवाज़ परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुखी हूँ

पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह निधन हो गया। कार्डिनल केविन फेरेल ने यह घोषणा की। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद देश-दुनिया के नेताओं ने अपना शोक प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि करुणा, न्याय और शांति की वैश्विक आवाज़ परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुखी हूँ। वे दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों के साथ खड़े रहे, असमानता के खिलाफ निडरता से बोले और प्रेम और मानवता के अपने संदेश से विभिन्न धर्मों के लाखों लोगों को प्रेरित किया। मेरी संवेदनाएँ भारत और दुनिया भर के कैथोलिक समुदाय के साथ हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि परम पावन पोप फ्रांसिस का निधन पूरे विश्व के लिए एक क्षति है। वे वास्तव में प्रेम और करुणा के प्रतीक थे। वे सत्य के लिए खड़े रहे, उन्होंने अन्याय के खिलाफ निडरता से आवाज उठाई और सच्चे विश्वास के साथ गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की देखभाल की। वे दुनिया भर के उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे जो एक अधिक शांतिपूर्ण और दयालु दुनिया की आशा और प्रयास करते हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि दुनिया भर में लाखों लोग उन्हें हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। पहले लैटिन अमेरिकी पादरी पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी विनम्र शैली और गरीबों के प्रति चिंता से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।