Wednesday , June 18 2025
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और मुलाकात के लिए समय देने के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने मुलाकात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी और कहा कि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आज मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार मा. राष्ट्रपति जी!