लखनऊ यूपी में भीषण गर्मी, तपिश और लू से परेशान जनता को अब राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मानसून प्रवेश कर गया है।
इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दिया है। इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुए इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा।