लखनऊ हज यात्रा में नियम पहले की तुलना में सख्त किए गए हैं। हज यात्री यदि अपने साथ बीड़ी, तंबाकू सहित बाकी प्रतिबंधित सामान ले जाते हैं तो उन पर काईवाई हो सकती है।
हज पर जाने वाले यात्री अपने साथ बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी प्रतिबंधित चीजें अपने साथ सऊदी अरब न ले जाएं। राज्य हज कमेटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से रवाना होने वाले हज यात्रियों से प्रतिबंधित सामान अपने साथ न ले जाने के निर्देश दिए हैं। कमेटी ने हिदायत दी है कि प्रतिबंधित सामान पाए जाने पर सऊदी हुकूमत आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
प्रदेश से इस बार 13748 हज यात्रियों को हज पर भेजा जा रहा है। इनमें से 5522 आजमीन को राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रवाना किया जा चुका है। राजधानी से बीती 14 मई को उड़ान संपन्न हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों करीब 8226 हज यात्रियों को दिल्ली उड़ान स्थल से हज के लिए रवाना किया जा रहा है।