नई दिल्ली सात जुलाई से नौ जुलाई तक दिल्ली में नियंत्रक सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा बजट कुछ देशों की जीडीपी से बड़ा है। 2024 में वैश्विक सैन्य व्यय बढ़कर 2.7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। यह बाजार हमारा इंतजार कर रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) द्वारा आयोजित नियंत्रक सम्मेलन का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये दुनियाभर ने हमारे सैनिकों का जज्बा और युद्ध प्रणाली को देखा। आज हमारे रक्षा क्षेत्र पर पूरी दुनिया की नजर है।
उन्होंने कहा कि दुनिया हमारे रक्षा क्षेत्र की ओर देख रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों ने जो वीरता दिखाई है, साथ ही जिस तरह से हमने अपने घरेलू उपकरणों की क्षमताओं का प्रदर्शन किया है, उससे हमारे स्वदेशी रक्षा उत्पादों की मांग में वृद्धि हुई है। 2024 में विश्व सैन्य व्यय बढ़कर 2.7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। इतना बड़ा बाजार हमारा इंतजार कर रहा है।