आगरा आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाते समय एक ही परिवार की छह लड़कियां डूब गई, चार ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में शामिल एक लड़की की इसी साल शादी होनी थी।
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। इनमें चार लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। एक ही परिवार में छह लड़कियों की मौत से पूरे इलाका दहल उठा। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें शामिल हैं।
जानकारी मिली है कि उपचार के दौरान जिस लड़की ने दम तोड़ा है उसका रिश्ता तय हो गया था। देवोत्थान पर उसकी शादी होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं, ऐसे में जिस घर में बरात आनी थी, उस घर के आंगन में छह लड़कियों के शव आए। इसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार में चीख-पुकार मची है।
बेटी के हाथ पीले करने का सपना रह गया अधूरा
मुस्कान का रिश्ता हाल ही में सिकंदरा के गांव महल में तय किया था। मुस्कान के हाथ पीले करने के लिए घरवाले तैयारी में लगे थे। परिजन देवोत्थान पर एक नवंबर को उसकी शादी करना चाहते थे। दादा विजय सिंह ने बताया कि रात को मजदूरी कर घर आने के बाद पांचों बेटियां पिता के साथ ऑनलाइन साइट से अपनी पसंद के कपड़े दिखाती थीं। परिवार के अन्य लोग भी शादी की तैयारी में लगे थे। इससे पहले मंगवार उसकी मौत हो गई। मां कांता सुबह सत्संग सुनने के लिए गई थीं। पिता सुरेश मजदूरी पर गए थे। बेटियों की मौत की खबर सुन वह नंगे पैर ही घर की तरफ दौड़ पड़े थे। पति-पत्नी दोनों के मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि बेटी के हाथ पीले करने का सपना अधूरा रह गया। कब से सपने संजो रखे थे। सब एक पल में खत्म हो गए।

यमुना में सेल्फी, रील बनाने का वीडियो वायरल
यमुना में हादसे से एक दिन पहले मुस्कान ने अपनी मौसेरी बहन और मौसी के साथ नदी में रील बनाई थी। सेल्फी ली थीं। यमुना नदी में रील बनाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। दीपेश ने बताया कि बहनें अकसर नदी में वीडियो बनाने जाती थीं। यमुनापार से मौसी, मौसेरी बहन के आने के बाद सोमवार को भी यमुना में नहाने पहुंची थीं। तब कई रील बनाई थीं। मंगलवार को भी वह अपने साथ मोबाइल ले गई थीं। परिजन यह नहीं बता सके कि मंगलवार को हादसे से पहले भी रील बनाई गई थीं या नहीं।

यमुना नदी में छह किशोरियों के डूबने की घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सचिवालय से फोन घनघनाने लगे। लखनऊ से घटना की जानकारी ली गई। अफसर कई थानों के फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तहसील का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।