पूरे देश की निगाहें इस वक्त नंदिनी गुप्ता पर लगी हैं, जो मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जानिए कौन हैं नंदिनी और कैसा रहा उनका अब तक का सफर।
72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले आज यानी 31 मई को तेलंगाना के हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में होगा। ऐसे में एक बार फिर पूरे देश की नजरें नंदिनी गुप्ता पर हैं, जो मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूरा देश यही चाहता है कि मिस वर्ल्ड 2025 का ताज भारत की बेटी नंदिनी गुप्ता के सिर पर सजे। ताकि आठ साल बाद भारत को एक नई मिस वर्ल्ड मिले। जानते हैं कौन हैं नंदिनी गुप्ता, जिन पर पूरे देश की उम्मीदें टिकी हुई हैं।
राजस्थान के कोटा में हुआ जन्म
नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के कोटा में 13 सितंबर 2003 को सुमित गुप्ता और रेखा गुप्ता के घर हुआ है। कोटा के ही सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी करने वाली नंदिनी मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं।
महज 21 साल की नंदिनी गुप्ता पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। वो भारत को उसका सातवां मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। नंदिनी इससे पहले साल 2023 में फेमिना मिस राजस्थान और इसी साल सिर्फ 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिबात भी अपने नाम कर चुकी हैं।
नंदिनी 10 साल की उम्र से ही मिस इंडिया बनना चाहती थीं। फेमिना मिस वर्ल्ड 2023 में जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह दुनिया को बदलना चाहेंगी या खुद को बदलना चाहेंगी। तो नंदिनी ने अपने जवाब में कहा था कि मुझे लगता है कि मैं खुद को बदलूंगी क्योंकि, जैसे सराहना घर से होती है और दान घर से शुरू होता है, बदलाव भी भीतर से आता है। इसलिए यदि आपके पास खुद को बदलने की शक्ति है, तो आप दुनिया को बदल सकते हैं।इंस्टाग्राम पर हैं 1.37K फॉलोअर्स
नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर नंदिनी के ऑफिशियल अकाउंट पर 1 लाख से ऊपर 1.37K फॉलोअर्स हैं।