Saturday , May 31 2025
Breaking News

मुंबईकरों को जवाब चाहिए कि भाजपा ने मुंबई को इस स्थिति में क्यों पहुँचाया: आदित्य ठाकरे

बालासाहेब ठाकरे और ऑपरेशन सिंदूर पर गृह मंत्री अमित शाह के कथित बयान पर शिवसेना (यूबीटी)  विधायक आदित्य ठाकरे ने ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी बयान ठीक हैं, लेकिन मुंबईकरों को जवाब चाहिए कि भाजपा ने मुंबई को इस स्थिति में क्यों पहुँचाया – जो स्थिति हमने कल देखी (जलभराव)। भाजपा के मन में मुंबई के लिए इतनी दुर्भावना क्यों है? भाजपा मुंबई को क्यों खत्म करना चाहती है? बारिश के कारण हजारों हेक्टेयर भूमि का नुकसान हुआ है। किसानों को कोई मदद क्यों नहीं दी गई?